छत्तीसगढ़

ट्रक से टकराई कार: बाल-बाल बचे भाजपा नेता, रायपुर लौटते वक्त हुआ हादसा

बलौदाबाजार। रायपुर जिले के भाजपा नेता शरद अग्रवाल शनिवार देर रात एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि, रात करीब 10 बजे बलौदाबाजार से रायपुर लौटते वक्त उनकी कार हाईवे पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

हादसा इतना जोरदार था कि, कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सौभाग्य से शरद अग्रवाल सुरक्षित बच गए। शरद अग्रवाल भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश मिडिया प्रभारी हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फ़िलहाल, पलारी थाना पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply