छत्तीसगढ़

रायगढ़ में महिला पुलिस करेगी पेट्रोलिंग, महिलाओं की सुरक्षा के लिए दशहरा तक दुर्गा वाहिनी की ड्युटी लगी

रायगढ़। अब दशहरा तक महिला पुलिस की टीम डांडिया स्थल और दुर्गा पंडालों में पेट्रोलिंग करेगी। जिसे रायगढ़ पुलिस ने दुर्गा वाहिनी का नाम दिया। पुलिस रक्षा टीम की सदस्य इसमें हैं और किसी भी प्रकार शिकायत मिलने पर टीम को असामाजिक तत्वों पर सीधे कार्रवाई करने की छूट दी गई है।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

शहर में कई जगह नवरात्रि पर गरबा का आयोजन होता है। साथ ही दुर्गा पंडालों में माता को विराजमान किया जाता है। जिनके दर्शन के लिए और डांडिया-गरबा कार्यक्रम में महिलाएं व युवतियां जाती हैं। ऐसे में कई बार छेड़छाड़ और अन्य तरह की घटनाएं भी होती है।

जिसे रोकने के लिए रायगढ़ पुलिस ने पिछले साल की तरह इस साल भी महिला पुलिसकर्मियों की दो टीम बनाई है और उसे दुर्गा वाहिनी का नाम दिया है। यह टीम सभी गरबा-डांडिया कार्यक्रम व बड़े दुर्गा पंडालों में पेट्रोलिंग करेगी। इसके लिए महिला पुलिस टीम को ड्यूटी के संबंध में जानकारी देकर पुलिस अधिकारियों ने शहर में रवाना किया।

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

Related Articles

Leave a Reply