छत्तीसगढ़

शराब पीकर गाड़ी चलाने के नाम पर पुलिस ने मांगे 50 हजार, NTPC कर्मचारी ने डिप्रेशन में पी लिया जहर

बिलासपुर। सीपत पुलिस पर NTPC कर्मी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप लगाकर पुलिस ने 50 हजार रुपये की डिमांड कर धमकी दी। डर से उसने घर पहुंचकर जहर पी लिया। NTPC कर्मी को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्मचारी की पत्नी ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है, जिस पर जांच की जा रही है। वहीं पुलिस पर एक व्यापारी की गाड़ी को 24 हजार रुपये लेकर छोड़ने और फिर दोबारा कार्रवाई करने का आरोप भी लगा है। जिस पर व्यापारी ने शिकायत कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। दोनों मामला सीपत थाने का है।

See also  ज्वैलरी दुकान में घुसे चार दरिंदे, दुकानदार को जमीन पर पटका, महिला के बाल पकड़कर घसीटा; दहला देगा ये मंजर

सीपत के उज्जवल नगर एनटीपीसी कॉलोनी में रहने वाले धीरेंद्र मंजारे, एनटीपीसी के एचआर विभाग में काम करते हैं। उनकी पत्नी रामेश्वरी ने बताया कि रविवार को धीरेंद्र शराब लेने के लिए शराब दुकान गए थे। शराब लेकर निकलते समय, सीपत थाने के कुछ जवानों ने उन्हें पकड़ लिया और थाना ले जाकर उनकी गाड़ी को जब्त कर दिया। पत्नी के मुताबिक, थाने में धीरेंद्र से 50 हजार रुपये की मांग की गई। रुपये नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी गई। धीरेंद्र पुलिस की धमकी से डर गए। उन्हें पैसे लाकर देने के लिए कहा गया, तो कर्मचारी थाने से अपने घर जाने के लिए निकले और रास्ते में जहर पी लिया।

See also  बिलासपुर में हुई बर्ड फ्लू H5N1 की पुष्टि : शहरभर में प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध

इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी अपनी पत्नी को दी। तब रामेश्वरी ने पति की तलाश कर उन्हें एनटीपीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद अपोलो रेफर कर दिया गया। अपोलो में भर्ती कर धीरेंद्र का इलाज किया जा रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पत्नी ने मामले की शिकायत एसएसपी से करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

See also  पसंद की लड़की से शादी की जिद, मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Related Articles

Leave a Reply