छत्तीसगढ़

आंगन में खेल रहे दो साल के मासूम को करैत सांप ने काटा, हुई मौत

धमतरी। ज़िले के कोतवाली थाना क्षेत्र के दानी टोला वार्ड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। करैत सांप के काटने से महज दो साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

See also  दुर्ग में भयानक हादसा: सिलेंडर में हुआ विस्फोट, मासूम समेत परिवार के 4 सदस्य जिंदा जले

मिली जानकारी के मुताबिक, मासूम बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था तभी अचानक करैत सांप ने उसको डस लिया। करैत जो कि बेहद ज़हरीला और रात में सक्रिय रहने वाला सांप है आमतौर पर घरों के आसपास चुपचाप घुस आता है। बच्चा जैसे ही ज़मीन पर बैठा वैसे ही सांप ने उसे काट लिया।

See also  जांजगीर-चांपा : आरक्षक की मां की संदिग्ध मौत, पेड़ पर लटकी मिली लाश

परिजन जब बच्चे की हालत बिगड़ती देखी तो बिना देर किए उसे पास के जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक ज़हर तेजी से शरीर में फैल चुका था और तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। इस हृदयविदारक हादसे के बाद दानी टोला वार्ड में मातम पसरा हुआ है। पड़ोसी और स्थानीय लोग परिजनों के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। बच्चे की असमय मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

See also  PM मोदी के अपील के बाद एसपी-एएसपी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Related Articles

Leave a Reply