छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चाम्पा:मड़वा में दिखा तेंदुआ, गांव में दहशत का माहौल, देखे वीडियो

राजेश राठौर/जांजगीर चांपा।

जिले के ग्राम मड़वा स्थित अटल बिहारी विद्युत ताप गृह प्लांट मड़वा में लगे वॉच टावर नं 5 के पास गार्ड ने तेंदुए को देखा और इसका वीडियों भी बनाया। और इसकी जानकारी प्लांट के उच्चाधिकारियों को भी दी, जिसके बाद से यहां पर लोगों को सतर्क किया गया और वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू प्रारंभ किया गया, अंधेरा होने से रेस्क्यू को सुबह तक के लिए रोक दिया गया है। कल मंगलवार की सुबह फिर से रेस्क्यू प्रारंभ करने की बात विभागीय अधिकारी दे रहें है।

See also  स्कूलों के प्रार्थना सभा में गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां, विद्यार्थियों की दिनचर्या में शामिल हुआ अखबार वाचन


उल्लेखनीय है कि घटना आज सोमवार की दोपहर की बताई जा रही हैं जहां सुरक्षा में लगे एक निजी सुरक्षाकर्मी ने तेंदुआ देखा, सुरक्षा में लगे कर्मी ने आनन फानन में अपने सुरक्षा अधिकारियों को खबर दी जिसके बाद प्लांट के उच्च अधिकारियों के द्वारा तेंदुए के रेस्क्यू के लिए वन विभाग को सूचित किया गया है। वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने पहुंची थी परंतु भारी प्रयास के बाद भी वन विभाग की रेस्क्यू टीम ढूंढने में नाकाम नजर आई। वन विभाग द्वारा प्लांट एवं आस पास के ग्राम वासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही वन विभाग द्वारा कही पर भी तेंदुआ दिखाई देने पर 112 में संपर्क करने की बात कही है। सुरक्षाकर्मी द्वारा बनाये गये वीडियो स्पष्ट तौर पर तेंदुआ देखने को मिल जाएगा।

See also  जांजगीर चांपा में रफ्तार का कहर:- सड़क पर नाच रहे बारातियों पर चढ़ा कैप्सूल वाहन,4 महिलाएं हुई घायल…

बताया जा रहा है कि रात्रि में वन विभाग की रेस्क्यू के दौरान कई जगह पर तेंदुआ के पैरों के निशान भी देखने को मिले है जिससे मौके पर तेंदुआ के होने की खबर की पुष्टि तो हो गई है । काफी देर खोजने के बाद भी वन विभाग के हाथ खाली तो वही विभाग द्वारा पुन: सुबह रेस्क्यू चलने की बात कही है। इस खबर के बाद मड़वा, कुदरी गांव के सरपंच ने भी ग्राम वासियों को सतर्क रहने और कही पर भी तेंदुआ दिखाई देने पर 112 में संपर्क करने की सलाह दी है।

See also  सनी लियोनी इवेंट के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, इवेंट रद्द कराने दी अंतिम चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply