छत्तीसगढ़

भारतमाला मुआवाजा घोटाला: EOW-ACB ने तीन पटवारी को किया गिरफ्तार

रायपुर। भारतमाला प्रोजेक्ट में 43 करोड़ रुपए से ज्यादा मुआवजा घोटाला में ईओडब्लू, एसीबी ने तीन पटवारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पटवारियों को बुधवार को ईओडब्लू की विशेष अदालत में पेश किया गया। ईओडब्लू के आवेदन पर कोर्ट ने तीनों पटवारियों से पूछताछ कोर्ट ने तीनों पटवारियों से पूछताछ करने चार नवंबर तक पुलिस रिमांड स्वीकृत की है।

ईओडब्लू ने नायकबांधा के तत्कालीन पटवारी दिनेश पटेल, टोकरो में पटवारी रहे लेखराम देवांगन तथा भेलवाडीह के तत्कालीन पटवारी बसंती धृतलहरे को गिरफ्तार किया है। तीनों पटवारी पर आरोप है कि इन लोगों ने वर्ष 2020 से 2024 के बीच रायपुर-विशाखापट्टनम प्रस्तावित इकानामिक कारिडोर (भारतमाला परियोजना) के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान भू-माफिया के साथ मिलकर शासन को भारी आर्थिक हानि पहुंचाने का काम किया है। भारतमाला परियोजना मुआवाजा घोटाला में ईओडब्लू, एसीबी पूर्व में जमीन दलाल, लोक सेवक सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

इस तरह की गई धोखाधड़ी
घोटाला करने पटवारियों ने भू-माफिया और कुछ निजी व्यक्तियों के साथ मिलकर भूमि का बैक डेट में बंटवारा और नामांतरण कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद जमीन का नए सिरे से बंटवारा, नामांतरण कर शासन द्वारा अधिग्रहित भूमि को पुनः शासन को विक्रय कर मुआवजा प्राप्त कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने का काम किया। कई मामलों में भूमि स्वामी के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को मुआवजा दिलाने और निजी भूमि को गलत तरीके से अधिग्रहित दिखाकर टुकड़ों में बांटकर भुगतान लेने के ईओडब्लू, एसीबी को प्रमाण मिले हैं।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply