छत्तीसगढ़

अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का निधन: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुआ था जन्म, पिता नरेन पंडित राजा चक्रधर के दरबारी कलाकार रहे

रायगढ़। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक राजधानी रायगढ़ में जन्मी प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका सुलक्षणा पंडित का गुरुवार, 6 नवंबर 2025 की शाम मुंबई में निधन हो गया। 71 वर्षीय सुलक्षणा पंडित बीते लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उन्हें हाल ही में हार्ट अटैक हुआ था, उन्होंने मुंबई के नानावटी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर 1 बजे विले पारले (मुंबई) के पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। फिल्म जगत के कई दिग्गज कलाकारों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

See also  हंस ट्रैवल्स पर DRI की टीम ने मारा छापा, 10, 20 और 50 रुपये के नोटों से भरे बोरे बरामद

रायगढ़ की माटी से निकली सुरों की साधिका
12 जुलाई 1954 को रायगढ़ में जन्मी सुलक्षणा पंडित का संबंध संगीत और संस्कृति से गहराई से जुड़ा रहा। उनके पिता प्रताप नरेन पंडित रायगढ़ दरबार के प्रसिद्ध कलाकार थे और महान संगीतकार पंडित जसराज के छोटे भाई थे। रायगढ़ के राजा चक्रधर सिंह के दरबार से जुड़े रहने के दौरान उनका परिवार नरियरा गांव (जिसे छत्तीसगढ़ का वृंदावन कहा जाता है) में भी रहा, जहाँ संगीत का वातावरण उनके जीवन में गहराई से रच-बस गया। बाद में, पंडित जसराज के सुझाव पर परिवार मुंबई चला गया, जहाँ से सुलक्षणना ने अपने अभिनय और गायन का स्वर्णिम सफर शुरू किया।

See also  ज्वेलरी शॉप के मैनेजर पर तलवार से हमला, एक करोड़ के जेवरात लेकर लुटेरे फरार

अभिनय और गायन दोनों में दिखाया कमाल
सुलक्षणा पंडित ने मात्र 9 वर्ष की उम्र (1967) में संगीत की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने ‘उलझन’, ‘अपनापन’, ‘हेरा फेरी’, ‘संकल्प’, ‘संकोच’, ‘वक्त की दीवार’, ‘धरम कांटा’, ‘खानदान’, ‘अमानत’ जैसी कई फिल्मों में अपनी आवाज़ और अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता, उनकी मधुर आवाज़ और सादगी भरे अभिनय ने उन्हें 70 और 80 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल किया।
यहाँ तक की उनके परिवार में भी संगीत और कला की गहरी परंपरा रही है- उनके छोटे भाई जतिन-ललित हिंदी फिल्म संगीत के प्रसिद्ध जोड़ीदार हैं, जबकि बहन विजेता पंडित भी जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं।

See also  बड़ा हादसा: नहर में बहे तीन बच्चे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply