छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : केप्सूल वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर ही छात्र की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

जांजगीर-चांपा. जिले में फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जांजगीर-बिलासपुर मार्ग के ग्राम नरियरा में रविवार तड़के केप्सूल वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी दी. हादसे के दौरान बाइक पर दो लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक अतुल साहू बताया जा रहा है. वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है.

See also  शादी समारोह में आई बुजुर्ग महिला को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

जानकारी के मुताबिक, घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव में हुआ है. बताया जा रहा है कि मृतक अपने दोस्त के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था. हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क के बीच शव रखकर चक्काजाम कर दिया है. सूचना पर मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन यह बातचीत विफल रही. उनकी मांग है कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी और मुआवजा दिया जाए.

See also  ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर ब्लैकमेलिंग के दबाव में महिला ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि केप्सूल वाहन नरियरा स्थित जिंदल पवार प्लांट का है. जिसकी टक्कर के बाद युवक की मौत हुई है. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है. वहीं घायल युवक को उपचार के लिए बिलासपुर भेजा गया है.

Related Articles

Leave a Reply