छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : नहर में बहकर आया अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी,पुलिस जांच में जुटी!

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब नहर के पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहकर आया। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच है।

ग्राम करारी के कोटवार ने शव को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद अकलतरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्यवाही की।

फिलहाल शव को पहचान के लिए मर्चुरी में रखा गया है।
थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि मृतक की पहचान और मौत के कारणों का जल्द खुलासा हो सके।

See also  उफनती नदी में मौत को दावत : मल्हार एनीकट में बाइक समेत बहे दो युवक

Related Articles

Leave a Reply