छत्तीसगढ़

65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप, आरोपी ने खेत मे दिया वारदात को अंजाम

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, महिला सुबह खेत गई हुई थी, तभी गांव का ही युवक यशवंत मिरी (निवासी बरपाली) वहां पहुंच गया। सूनसान स्थान का फायदा उठाकर आरोपी ने पहले महिला के साथ मारपीट की और फिर जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

पीड़िता के चिल्लाने पर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें देखते ही आरोपी वहां से भाग निकला। महिला ने घर लौटकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद घटना गांव में फैलते ही लोगों में भारी आक्रोश पैदा हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की तलाश की और उसे बरपाली बस स्टैंड में पकड़कर जमकर पिटाई की। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया। ग्रामीणों की पिटाई से घायल आरोपी यशवंत मिरी को मेडिकल अस्पताल में भर्ती है। घटना को लेकर ग्रामीणों में अभी भी आक्रोश व्याप्त है और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

Related Articles

Leave a Reply