छत्तीसगढ़

रायपुर रेलवे स्टेशन में महिला पर चाकू से हमला, मचा हड़कंप, आरोपी फरार

रायपुर। राजधानी के रायपुर रेलवे स्टेशन में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यहां एक महिला पर अज्ञात आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना से रेलवे स्टेशन परिसर में सनसनी फैल गई।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

बताया जा रहा है कि यह वारदात रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस के पास हुई है। आरोपी ने महिला के गर्दन और हाथ पर हमला किया है। घटना की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

हमलावर को ऑटो चालक बताया जा रहा है। फिलहाल, जीआरपी पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply