छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर में बवाल : मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़, ब्लिंकिट गोदाम में कर्मचारियों से मारपीट

रायपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुई हिंसा और धर्मांतरण के विरोध में छत्तीसगढ़ सर्व समाज ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। प्रदेशभर में बंद का असर दिखा। रायपुर, दुर्ग और जगदलपुर में दुकानें सुबह से बंद हैं। वहीं छत्तीसगढ़ बंद के बीच राजधानी में कुछ असामाजिक लोगों ने तेलीबांधा स्थित मैग्नेटो मॉल और कटोरा तालाब के ब्लिंकिट गोदाम में उत्पात मचाते हुए जमकर तोड़फोड़ की।

प्रदर्शनकारियों ने मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस की तैयारी को लेकर हुई सजावट को तोड़ दिया। माल के अंदर भी तोड़फोड़ की गई। वहीं बंद के दौरान ब्लिंकिट सेवा चालू करने के विरोध में कर्मचारियों से मारपीट भी की गई है। इस मामले में तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि कुछ देर पहले की घटना बताई जा रही है। रायपुर बंद के लिए समर्थन लेने निकले कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की है, लेकिन अब तक प्रबंधन की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर पूरे मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

See also  आकाशीय बिजली का कहर, गश्त कर रहे जवान की हुई मौत, मवेशी चरा रहे सरपंच की भी गई जान…

बता दें कि छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स चैम्बर्स ने भी बंद को अपना समर्थन दिया है। आज सुबह कई व्यापारी राजधानी के प्रमुख मार्गों में दुकानें बंद कराने निकले। उनके साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता भी साथ रहे। चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ ट्रांसपोर्ट चैंबर का भी बंद को समर्थन मिला। बंद के चलते प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दुकानें, सब्जी मंडियां, ट्रांसपोर्ट सेवाएं और अन्य व्यापारिक गतिविधियां बंद रही। राजधानी रायपुर के अलावा अन्य शहरों में भी बंद का असर देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply