छत्तीसगढ़

दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत, दोनों ड्राइवरों की मौके पर हुई मौत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. कोतवाली थाना क्षेत्र के काईकछार में दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक सड़क पर पलट गए. हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई.

See also  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी अंतर की राशि, जाने अन्य निर्णय

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर की मदद से ट्रकों में फंसे शवों को बाहर निकाला. पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Related Articles

Leave a Reply