छत्तीसगढ़रायगढ़

ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, महिला TI गंभीर रूप से घायल, बस-कार में आगजनी, भारी पुलिस बल तैनात

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में जिंदल के कोयला खदान के विरोध में 14 गांव के ग्रामीण 15 दिनों से आंदोलन कर रहे। इसी बीच आज सीएचपी चौक पर धरना प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने धरने से हटाने पर पुलिस पर पथराव कर दिया। महिलाओं ने लातों से टीआई कमला पुसाम की पिटाई की, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। वहीं पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

ग्रामीणों ने बस समेत कंपनी की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आग भी लगा दी। गांव में भारी तनाव का माहौल है। मौके पर अतिरिक्त बल भेजा गया है। वहीं पुलिस ने 30 से 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों जिंदल कंपनी के गारे पेलमा कोल ब्लाक की हुई जनसुनवाई को फर्जी बताकर तमनार क्षेत्र के 14 गांव के ग्रामीण लिबरा के सीएचपी चौक पर कंपनी के गेट के सामने बैठकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करते आ रहे थे। इससे कंपनी में भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद हो गया था। इसी बीच आज दो बसों के अलावा दस से अधिक फोर व्हीलर में भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश देते हुए धरना समाप्त करने कहा गया। इस दौरान विरोध कर रहे कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

बताया जा रहा है कि इसके बाद वाहनों का परिचालन शुरू हो गया था। इसी बीच खुरूषलेंगा गांव के पास भारी वाहन के चालक ने साइकिल सवार एक ग्रामीण को ठोकर मारकर घायल कर दिया, जिससे माहौल और गर्मा गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम एक टीम के साथ मौके पर पहुंची, जहां गांव के ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और लातों से उसकी पिटाई कर दी। पुलिस पर पथराव भी किया, जिससे टीआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

आक्रोशित ग्रामीणों ने सीएचपी चौक पर एक एंबुलेंस, एक कार के अलावा दो बसों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही तनाव को देखते हुए पूरे गांव की बिजली काट दी गई है। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply