छत्तीसगढ़

इंदौर कांड के बाद रायपुर में अलर्ट: दस जोन से रिपोर्ट मांगी गई, नाली के भीतर पाइपलाइन बदलेगी

रायपुर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी पीने से हाहाकार मचा है। इंदौर कांड के बार रायपुर नगर निगम ने सभी दस जोन की जांच शुरू की है। रिपोर्ट मांगी गई है। भागीरथीपुरा में जहां गंदे नाले और नालियों के बीच से होकर पाइप लाइन निकली है, पानी दूषित होने और उसका सेवन करने से मासूमों सहित कई लोगों की जिंदगी चली गई।

रायपुर में भी इंदौर की तरह जगह-जगह नाली और नालियों के भीतर से पाइप लाइन निकली है, ऐसे में हमको चेतने की जरूरत है। अभी नहीं चेते तो इंदौर कांड की पुनरावृत्ति होते देर नहीं लगेगी। लीकेज का खतरा बना हुआ है, जबकि नगर निगम द्वारा नालियों पर से गुजरी पाइप लाइन शिफ्टिंग का काम अधर में है। गत वर्ष लभांडी क्षेत्र में बोर का दूषित पानी से संकल्प सोसाइटी के कई परिवार उल्टी दस्त के शिकार हुए, तब कहीं जाकर नगर निगम प्रशासन ने बोरवेल को सील कर टैंकरों से पानी सप्लाई की।

See also  शाहरुख खान को धमकी देने वाला गिरफ्तार : महाराष्ट्र पुलिस ने रायपुर से किया अरेस्ट, कोर्ट में किया जाएगा पेश

सभी जोन से मंगा रहे प्रस्ताव
नगर निगम रायपुर के जल विभाग अपर आयुक्त कृष्णा खटिक ने बताया कि,इंदौर की घटना को देखते हुए शहर में नाली और नाले ऊपर से गई पेयजल पाइप लाइन को सुरक्षित जगह पर शिफ्टिंग के संबंध नगर निगम के सभी दस जोन से प्रस्ताव मंगा रहे हैं, ताकि आम जनता को शुद्ध पेयजल सतत रूप से मिलता रहे। इसके लिए जल्द ही मुख्यालय से सभी जोन को पत्र जारी होगा। शहरवासियों से अपील है, यदि उनके इलाके में पाइप लाइन लीकेज की समस्या है, तो संबंधित जोन को इसकी सूचना दें।

के

Related Articles

Leave a Reply