छत्तीसगढ़

दोगुना मुनाफा दिलाने के नाम पर 1.31 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी, जालसाजों ने लिंक भेजकर बनाया शिकार

बिलासपुर। दोगुनी रकम कमाने का लालच देकर एक व्यक्ति से 1 करोड़ 31 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, हेमूनगर निवासी कुलवीर सिंह भट्टी पहले हैवंस कंपनी में कार्यरत थे। बाद में उन्होंने नौकरी छोड़ दी। मई 2025 में उनके मोबाइल पर अनजान मोबाइल नंबर से एक लिंक आया। उन्होंने लिंक सर्च किया तो मैसेज आया। उसमें पैसा लगाने पर दोगुना कमाने की बात कही गई थी।

ठगों की बातों में आकर कुलवीर सिंह भट्टी ने पैसे जमा करना शुरू कर दिया। मोबाइल धारकों ने अलग-अलग तरीकों से झांसा देकर उनसे लगातार रकम जमा करवाई। इसके लिए उन्होंने घर के जेवरात गिरवी रखे और रिश्तेदारों से उधार लेकर भी पैसे जमा किए। करीब 8 माह के भीतर उन्होंने कुल 1 करोड़ 31 लाख रुपये निवेश कर दिए।

See also  Breaking News : बछडे का कटा सिर मिलने पर देर रात दुर्ग में बवाल, हिन्दू संगठनों ने जमकर किया हंगामा

जब उन्होंने जमा राशि की दोगुनी रकम की मांग की तो आरोपियों ने 85 हजार रुपये और जमा करने पर भुगतान करने की बात कहकर उन्हें टालते रहे। इसके बाद संबंधित मोबाइल नंबर बंद कर दिए गए। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों और रिश्तेदारों को दी, तब उन्हें ऑनलाइन ठगी का शिकार होने का एहसास हुआ।

इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 66(घ), 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply