छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार आगजनी कांड : छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख गिरफ्तार, अमित बघेल बोले – सब षड्यंत्र है

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 10 जून 2024 को कलेक्टर-एसपी कार्यालय में आगजनी की घटना ने जहां प्रदेश व देश को झकझोर कर रख दिया था। इस मामले में लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी जारी है। वहीं आज इस मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने जोहार छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल को प्रोडक्शन वारंट में रायपुर जेल से गिरफ्तार किया और सीजेएम कोर्ट में पेश किया। फिलहाल पुलिस की तरफ से इस मामले में कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि घटना के 19 माह बाद पुलिस ने अमित बघेल व उनके साथियों की गिरफ्तारी क्यों की है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

इस मामले में अमित बघेल ने कहा कि यह सब षड्यंत्र है। 19 माह बाद पुलिस को मेरी संलिप्तता नजर आ रही है। उस दिन मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता की हैसियत से आया था पर आगजनी कांड में मेरा कोई हाथ नहीं है। यह सब कांग्रेस व भाजपा सरकार का षड्यंत्र है, जो छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के बढ़ते प्रभाव से घबरा गई है और हथकंडे अपना रही है। जोहार छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रकांत यदु ने कहा है कि सरकार जो चाहे कर ले, हम लोग घबराने वाले नहीं हैं। आने वाले समय में इसका जवाब पूरजोर तरीके से दिया जाएगा।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

Related Articles

Leave a Reply