छत्तीसगढ़

राजधानी के DEO ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दमकल विभाग की टीम मौके पर

रायपुर। राजधानी रायपुर के टैगोर नगर स्थित जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में भीषण आग लग गई है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि आग कार्यालय के भंडार कक्ष में लगी, जहां महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज रखे गए थे। देखते ही देखते लपटें तेज होती चली गईं और आसपास के हिस्सों तक फैलने लगीं। आग की चपेट में आने से कई अहम दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं, जिससे बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

See also  रिहायशी इलाके के नजदीक पँहुचा 30 हाथियों का दल , कई गांव में अलर्ट जारी, देखिये वीडियो...

Related Articles

Leave a Reply