छत्तीसगढ़

CG में बिजली उपभोक्ताओं को अब WhatsApp पर मिलेगा बिल, एक क्लिक में होगा भुगतान; ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

रायपुर: प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं को उनके वाट्सएप नंबर पर बिजली बिल भेजने की सुविधा शुरू कर दी है। अब उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग के तुरंत बाद पीडीएफ फॉर्मेट में पूरा बिल प्राप्त होगा, जिसे वे भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकेंगे।

वेरीफाइड आईडी से आएगा मैसेज

स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) अपनी आफिशियल वेरीफाइड आइडी (ब्लू टिक) से यह संदेश भेजेगी। इसके लिए आधिकारिक मोबाइल नंबर 9425551912 निर्धारित किया गया है। वर्तमान में प्रदेश के 65 लाख उपभोक्ताओं में से 40 लाख के मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं,जिनमें से 30 लाख वाटस एप यूजर्स को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

See also  4 दिन में फिर बढ़े पेट्रोल – डीजल के दाम, रायपुर में 104 रुपये के पार, और हो सकता है महंगा

भाषा चयन की सुविधा और आसान भुगतान

कंपनी के अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उपभोक्ता ‘मोर बिजली एप’ के माध्यम से हिंदी, अंग्रेजी या छत्तीसगढ़ी भाषा का चयन कर सकते हैं। व्हाट्सएप संदेश में बिल के साथ एक लिंक भी होगा, जिससे एक क्लिक पर तुरंत भुगतान किया जा सकेगा। अब तक मीटर रीडर द्वारा दी जाने वाली कागजी पर्ची के खोने का डर रहता था, लेकिन पीडीएफ बिल से रिकॉर्ड रखना आसान होगा।

See also  गोलबाजार में कपड़ा दुकान की छत तोड़कर घुसे चोर, नकदी समेटकर हुए फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

जिन उपभोक्ताओं का नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, वे टोल-फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर मोर बिजली एप के याके जरिए अपना नंबर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना 10 अंकों का बीपी नंबर और पिछले भुगतान की जानकारी देनी होगी। प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने बताया कि पीडीएफ फाइल को कभी भी डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकेगा।

See also  कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत तीन लोग गंभीर रूप से घायल

यह सुरक्षित रिकॉर्ड भी होगा। इसके साथ ही मीटर रीडिंग होते ही मोबाइल पर संदेश पहुंचेगा,धोखाधड़ी से बचाव के लिए केवल अधिकृत ब्लू टिक वाली आइडी से ही भेजे जाएंगे बिल। उन्होंने उपभोक्ताओं से इस नई सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply