छत्तीसगढ़

फर्जी पीए गिरफ्तार : खुद को गृह मंत्री विजय शर्मा का निजी सचिव बताकर रेत घाट के मैनेजर को दी थी धमकी

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पुलिस ने गृहमंत्री विजय शर्मा का पीए बताकर धमकी देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम दतरेंगी रेत घाट के मैनेजर इंद्रजीत मिरी को फर्जी तरीके से गृह मंत्री का पीए बनकर अवैध रेत खनन कराने और हाईवा वाहनों से रेत परिवहन करने का आरोप लगाते हुए सरकारी कार्रवाई की धमकी दी थी। 

See also  ज्वेलरी शॉप के मैनेजर पर तलवार से हमला, एक करोड़ के जेवरात लेकर लुटेरे फरार

दरसअल, यह मामला 30 अप्रैल को सामने आया, जब सुबह करीब 11 बजे इंद्रजीत मिरी के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को गृह मंत्री विजय शर्मा का निजी सचिव नमन कुमार बताते हुए एचएम हाउस रायपुर से कॉल करने की बात कही। आरोपी ने मैनेजर पर अवैध रेत खनन कराने और हाईवा वाहनों से रेत परिवहन करने का आरोप लगाते हुए सरकारी कार्रवाई की धमकी दी। 

See also  बड़ा हादसा: नहर में बहे तीन बच्चे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

इस धमकी से घबराए मैनेजर ने तुरंत गिधपुरी थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी भावना गुप्ता ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। थाना गिधपुरी की टीम ने कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी की पहचान करते हुए ग्राम नवरंगपुर, थाना दाढ़ी, जिला बेमेतरा निवासी 20 वर्षीय अमन कुमार कोसले को हिरासत में लिया।

See also  वीडियो एडिटर से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक, 794 पदों पर भर्ती के आज लगेगा जॉब फेयर

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने खुद को गृह मंत्री का पीए बताकर रेत घाट मैनेजर को धमकाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 319 के तहत मामला दर्ज करते हुए विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही की है।

Related Articles

Leave a Reply