छत्तीसगढ़

बिलासपुर में तेज रफ्तार बाइक नाली में गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

बिलासपुर। शहर के तोरवा क्षेत्र के हेमू नगर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

See also  छह साल के मासूम को कुएं में डुबाकर पिता ने ही मार डाला, छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ की घटना

जानकारी के अनुसार, तोरवा क्षेत्र के हेमूनगर वाम्बे आवास में रहने वाले राहुल यादव (26) रोजी मजदूरी करते थे। रविवार की रात वे अपने ही अपार्टमेंट में रहने वाले दोस्त सुमित यादव (20) को साथ लेकर घुमने के लिए निकले थे। राहुल और सुमित रातभर घर नहीं आए। तब स्वजन उनकी तलाश में निकले। सुबह करीब पांच बजे किसी ने उनकी बाइक को नाली में देखकर आसपास के लोगों को सूचना दी। तब पुलिस और राहुल व सुमित के स्वजन मौके पर पहुंचे। इसी बीच किसी ने हादसे की जानकारी एंबुलेंस को भी दे दी। एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई।

See also  पहली बार मां बनी महिला ने दिया 4 बच्चियों को जन्म, महासमुंद मेडिकल कॉलेज का अनोखा केस

नाली से निकालकर दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। वहीं, सुमित को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्वजन उसे निजी अस्पताल ले गए। इधर हादसे की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

See also  अब राजस्व सेवाएँ एक क्लिक दूर : भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्ज़न सुविधा का हुआ शुभारंभ

Related Articles

Leave a Reply