छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चांपा में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ठिकानों पर एक साथ दबिश

चांपा। शहर में आयकर विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार चांपा के चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि कोयला व्यवसाय से जुड़े व्यापारी अविनाश मुरारका, अंशुमान मुरारका, अंकुर मुरारका सहित विनोद अग्रवाल और उनके भाई बिलासपुर निवासी प्रमोद अग्रवाल के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई जारी है।

See also  बेटे की 'शैतानी' से दंपती के बीच झगड़ा: रायपुर में पत्नी ने लगाई फांसी, मौत के बाद परिजनों के बीच जमकर मारपीट

सुबह लगभग 11:30 बजे दो से अधिक वाहनों में पहुंचे करीब 10 से 12 अधिकारियों ने संबंधित प्रतिष्ठानों में प्रवेश कर जांच शुरू की। बिर्रा रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर “उड़नदस्ता” लिखी गाड़ी देखी गई। अधिकारियों के पहुंचते ही मुख्य गेट बंद करवा दिए गए और बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अंदर मौजूद कर्मचारियों को बाहर आने की अनुमति नहीं दी गई है।

See also  जन्म के बाद नवजात को छोड़कर फरार हुई महिला, ग्रामीणों ने बचाई जान

सूत्रों के मुताबिक मौके पर पहुंची आयकर विभाग की टीम राजधानी रायपुर से आई बताई जा रही है। साथ ही बिलासपुर और चांपा के ठिकानों पर समन्वित कार्रवाई की जा रही है। हालांकि आयकर विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और जांच के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

See also  जांजगीर-चांपा डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला कातिल, चार गिरफ्तार

कार्रवाई की खबर फैलते ही शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। आसपास के रहवासियों और व्यापारिक वर्ग में हलचल देखी जा रही है। फिलहाल आयकर विभाग की जांच जारी है और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही पूरे मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply