छत्तीसगढ़

बोर्ड परीक्षा से पहले 10वीं छात्रा ने लगाया मौत को गले, मां की चीख से दहल गया पूरा मोहल्ला

दुर्ग जिले के भिलाई में एक युवती ने एग्जाम से पहले ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घासीदास नगर निवासी 17 वर्षी नाबालिक नारायणी साहू कक्षा दसवीं की छात्रा थी। नारायणी साहू हाउसिंग बोर्ड के आत्मानंद विद्यालय में पढ़ाई करती थी। घासीदास नगर में नारायणी अपने अन्य चार बहनो और माता-पिता के साथ निवास करती थी। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जामुल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत तीन लोग गंभीर रूप से घायल

बहनों के अनुसार, नारायणी ने सोमवार दोपहर 3 बजे बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड लेकर घर आई थी। वहीं बड़ी बहन ने बताया कि नारायणी अपने एग्जाम को लेकर पूर्ण तरह से अस्वस्थ थी उसे अपनी तैयारी पर पूरा भरोसा था कि वह एग्जाम पास कर लेगी। बड़ी बहन ने बताया कि रात को बहनों के साथ 12 बजे तक पढ़ाई की, लेकिन सुबह जब उनकी मां उठी तो बेटी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। नारायणी को इस हालत में देख मां घबराकर चीख उठी। जिसके बाद मां की आवाज सुनकर युवती के पापा और बहने भी उठ गए। सभी ने आसपास के लोगों और जामुल थाना पुलिस को सूचना दी।

See also  11 पूर्व सरपंच जाएंगे जेल: SDM कोर्ट ने जारी किया आदेश, सरकारी राशि डकारने और आदेश की अनदेखी की मिली सजा

जामुल थाना पुलिस ने युवती के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही अभी तक पुलिस को किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं पुलिस युवती के आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

Related Articles

Leave a Reply