छत्तीसगढ़

रिटायर्ड IAS जीएस मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी : राज्य नीति आयोग का बनाया गया उपाध्यक्ष, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्य शासन ने रिटायर्ड आईएएस गणेश शंकर मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें राज्य नीति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसको लेकर योजना, आर्थिक सांख्यिकी विभाग ने बाकायदा आदेश जारी कर दिया है। यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

जारी आदेश क्रमांक एफ 1-2/2004/23 के तहत, गणेश शंकर मिश्रा को तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने स्पष्ट किया है कि उनकी नियुक्ति की सेवा शर्तें और अन्य भत्ते पृथक से जारी किए जाएंगे। बता दें कि गणेश शंकर मिश्रा का लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है। 

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान
dsss

नीति निर्माण के कार्यों में मिलेगी मदद 
माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से राज्य नीति आयोग को नीति निर्माण, विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग और भविष्य की रणनीति तय करने में नई गति मिलेगी। सरकार की इस नियुक्ति को आगामी विकास एजेंडा के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

Related Articles

Leave a Reply