छत्तीसगढ़

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ली रायपुर निवासी शिक्षिका की जान: बच्चे के साथ घर से निकली थी स्कूल जाने, बच्चे की हालत गंभीर

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी शिक्षिका और उनके मासूम बच्चे को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में सहायक शिक्षिका शिफा त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका शिफा त्रिपाठी आत्मानंद भुवनेश्वरपुर स्कूल में सहायक शिक्षिका के पद पर पदस्थ थीं। सोमवार सुबह वे अपने बच्चे के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान रामानुजनगर थाना क्षेत्र के कौशलपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

इस हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं सूचना मिलते ही रामानुजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि, शिफा त्रिपाठी मूल रूप से रायपुर की रहने वाली थीं और वर्तमान में रामानुजनगर में अपने बच्चे के साथ रह रही थीं। उनकी असामयिक मृत्यु से शिक्षा विभाग और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

Related Articles

Leave a Reply