छत्तीसगढ़

छुट्टी से लौटते ही उठाया खौफनाक कदम, CAF जवान ने खुद को मारी गोली

खैरागढ़ छुईखदान गंडई: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले खैरागढ़ छुईखदान और गंडई जिले के उदयपुर पैलेस में बड़ी घटना घट गई. यहां सुरक्षा ड्यूटी में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान ने जान दे दी है. मृतक की पहचान 38 वर्षीय कृपाचंद सोनवानी के रूप में हुई है. वह दुर्ग जिले के भिलाई का रहने वाला था. इस घटना की पुष्टि आईजी बालाजी राव ने की है.

ड्यूटी के दौरान दी जान

यह घटना ड्यूटी के दौरान घटी है. उसके बाद उदयपुर परिसर में हड़कंप मच गया. इस पैलेस में सुरक्षा के लिए सीएएफ जवानों की अलग-अलग शिफ्ट में तैनाती रहती है. सोमवार को भी नियमित रूप से ड्यूटी लगाई गई थी. शाम लगभग साढ़े पांच से छह बजे के बीच अचानक गोली चलने की आवाज गूंजी, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

See also  कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छुट्टी से लौटे थे कृपाचंद सोनवानी

खैरागढ़ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच के अनुसार जवान कृपाचंद सोनवानी एक दिन पहले ही छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटा था. प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि वह कुछ समय से तनाव में था. हालांकि मौके से कोई नोट बरामद नहीं हुआ है. उदयपुर पैलेस पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के राजपरिवार से जुड़ा है, जहां सुरक्षा के मद्देनजर सशस्त्र बल के जवान तैनात रहते हैं. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी और हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई. मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार गौतम, एसडीओपी आशा रानी और थाना प्रभारी शक्ति सिंह मौजूद हैं.

See also  बदला मौसम का मिजाज, धमतरी में ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश, 20 मार्च तक चेतावनी

जान देना समाधान नहीं है

अगर आपके मन में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं, या आप किसी दोस्त को लेकर चिंतित हैं, या आपको भावनात्मक सहारे की ज़रूरत है, तो कोई ऐसा है जो हमेशा आपकी बात सुनने के लिए मौजूद है। स्नेहा फाउंडेशन को कॉल करें – 04424640050 (24×7 उपलब्ध) या iCall, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज की हेल्पलाइन – 9152987821 पर कॉल करें. यह फोनलाइन सोमवार से शनिवार, सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध है.

See also  दर्दनाक हादसा: फ्रिज में ब्लास्ट के बाद घर में लगी भीषण आग, जिंदा जल गई महिला

Related Articles

Leave a Reply