कोरबाछत्तीसगढ़

आदिवासी छात्रावास के रसोइए ने छात्र पर किया टंगिया से हमला, बच्चे को आई गंभीर चोट, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में…

कटघोरा। प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास के रसोइए ने शराब के नशे में छात्र पर टंगिया से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. गनीमत रही कि छात्र को स्थाई क्षति नहीं पहुंची. छात्र को उपचार के बाद उसके पिता घर ले गए. मामला सामने आने के बाद छुरी नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने ट्राइबल एसी (सहायक आयुक्त) से रसोइए के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

See also  करंट लगाकर मछली पकड़ रहा था युवक, चपेट में आने से हो गई मौत

घटना कोरबा के छुरी स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास की है, जहां रसोइए और चपरासी का काम करने वाले केसर दुबे ने छठवीं कक्षा के छात्र पर पुष्पेंद्र कंवर पर टंगिया (कुल्हाड़ी) से जानलेवा हमला कर दिया, जिसे छात्र की आंख के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोट आई. अस्पताल में इलाज के बाद छात्र को उसके माता-पिता घर ले गए.

See also  अचानक चलती पिकअप वाहन में लगी भीषण आग, 4 लाख रुपए नगद और दो चेक भी जलकर खाक

बताया जाता है कि छात्रावास अधीक्षक के छुट्टी पर होने का फायदा उठाकर रसोइया बच्चों को प्रताड़ित कर रहा था. यही नहीं रसोइए पर मारपीट और अवैध वसूली का भी आरोप है. अधीक्षक की शिकायत पर रसोइया को कटघोरा पुलिस हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है.

See also  बिजली चाहिए तो कराओ रिचार्ज: एक अप्रैल से 45 हजार सरकारी कनेक्शन होंगे प्रीपेड

Related Articles

Leave a Reply