छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: मोबाइल दुकान में देर रात डेटोनेटर ब्लास्ट, दो संदिग्ध गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा.

जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक मोबाइल दुकान में देर रात डेटोनेटर ब्लास्ट हुआ है। घटना के समय दुकानदार शटर बंद कर भीतर काम कर रहा था, तभी अज्ञात आरोपियों ने शटर के नीचे से दुकान के भीतर डेटोनेटर फेंक दिए। खतरे को भांपते हुए युवक ने उसे लात मारकर बाहर फेंकने की कोशिश की, लेकिन जोरदार धमाका हो गया, जिससे उसके पैर में चोट आई है। विस्फोट की वजह से दुकान के अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया. घटना से इलाके में दहशत फैल गई. मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है इस मामले में प्रार्थी के बताए अनुसार दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस विवेचना में जुटी हुई थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने दुकान में एक साथ 4 डेटोनेटर बांध कर फेंका था, जिसमें से एक एक्टिव होकर ब्लास्ट हो गया। राहत की बात यह रही कि संचालक ने समय रहते डेटोनेटर को पैर से मारकर दुकान से बाहर कर दिया, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। घटना की जानकारी पर मुलमुला पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर जांच शुरू कर दी है. रविवार को फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूतों को एकत्रित किया. डीएसपी प्रदीप सोरी ने घायल भूपेंद्र साहू से पूछताछ की. इस दौरान भूपेंद्र ने बताया कि उसे रमन केवट नाम के व्यक्ति पर संदेह है. शनिवार को रमन और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो रहा था, जिसे शांत कराने वह वहां गया था. आशंका जताई जा रही है कि इसी बात को लेकर आरोपी ने उससे रंजिश रखी होगी. बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने रमन केवट को हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि अकलतरा थाना क्षेत्र के पकरिया गांव निवासी रमन केवट वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ बनाहिल में किराए के मकान में रह रहा था। रमन की पत्नी और भूपेंद्र साहू एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों एक ही गांव के हैं. शनिवार को भूपेंद्र ने रमन द्वारा पत्नी से मारपीट की जानकारी उसके ससुर को दी। उन्होंने भूपेंद्र को ही विवाद शांत कराने के लिए भेजा था। इसके बाद देर रात हुई डेटोनेटर ब्लास्ट की घटना ने रमन केवट को संदेह के घेरे में ला खड़ा किया है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताक्ष कर रही है।

See also  आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों के नाम से जारी किया गया फर्जी नियुक्ति पत्र, प्राचार्य की सतर्कता से हुआ खुलासा

Related Articles

Leave a Reply