छत्तीसगढ़
राजधानी के PNB बैंक में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

रायपुर। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में आज अचानक आग लग गई। रविवार होने के कारण बैंक बंद था, जिससे बैंक परिसर में कोई कर्मचारी या ग्राहक मौजूद नहीं था और बड़ा हादसा टल गया। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

घनी रिहायशी बस्ती के बीच बैंक में आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं आगजनी की सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
आग पर काबू पाने के बाद बैंक कर्मचारी नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं। मौके पर बैंक मैनेजर, एसीपी और कोतवाली थाना प्रभारी भी मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया।
फिलहाल, बैंक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।




