छत्तीसगढ़बिलासपुर

अफरा-तफरी के बीच गैस एजेंसियों की मनमानी, हो रही कालाबाजारी, घंटों लाइन लगने के बावजूद राहत नहीं

बिलासपुर। जिले में गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं से खुलेआम अतिरिक्त वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। सरकंडा क्षेत्र के शारदा गैस एजेंसी के गोदाम में उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, बावजूद इसके उन्हें राहत नहीं मिल रही। आरोप है कि एजेंसी द्वारा बिना होम डिलीवरी के ही उपभोक्ताओं से डिलीवरी चार्ज वसूला जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, जो उपभोक्ता खुद गोदाम से सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं, उनसे भी लगभग 35 रुपए अतिरिक्त लिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, गैस सिलेंडर की तय कीमत 1001.50 रुपए होने के बावजूद उपभोक्ताओं से 1005 रुपए तक वसूले जा रहे हैं। विरोध करने पर ग्राहकों को सिलेंडर न देने की धमकी भी दी जा रही है, जिससे लोग मजबूरी में अतिरिक्त पैसे देने को विवश हैं।मामला तब गरमा गया जब उपभोक्ताओं ने इसका विरोध किया और एजेंसी संचालक एवं कर्मचारियों से बहस शुरू हो गई। मौके पर पहुंची मीडिया टीम के साथ भी एजेंसी संचालक के बेटे शशांक जायसवाल ने विवाद किया और कैमरे को रोकने की कोशिश की। इस घटना के बाद प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply