छत्तीसगढ़रायपुर

छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग, NSUI कार्यकर्ताओं ने किया तीन विश्वविद्यालयों का घेराव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में छात्रसंघ चुनाव फिर से शुरू करने की मांग को लेकर NSUI के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी आज सड़कों पर उतरे और तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और आयुष विश्वविद्यालय का घेराव करते हुए छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग उठाई।

See also  सामान खरीदने दुकान गई महिला से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में प्रदर्शन सबसे ज्यादा उग्र रहा, जहां बड़ी संख्या में छात्र जुटे और जमकर नारेबाजी की। NSUI के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने कहा कि उनकी एकमात्र मांग है कि प्रदेश में पिछले कई वर्षों से बंद छात्रसंघ चुनाव को फिर से शुरू किया जाए।

उन्होंने कहा कि छात्रहितों की आवाज बुलंद करने के लिए छात्रसंघ चुनाव बेहद जरूरी है। प्रदर्शन के चलते विश्वविद्यालय परिसरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच झूमाझटकी भी हुई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, छात्रों का आंदोलन जारी है।

See also  सरपंच की पिटाई से अस्पताल के कर्मचारी की मौत, घटना के बाद भड़के परिजन, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

NSUI ने चेतावनी दी है कि अगर मांग जल्द पूरी नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, शांतनु झा, प्रशांत गोस्वामी, पुनेश लहरे, संकल्प मिश्रा सहित हजारों की संख्या में NSUI कार्यकर्ता नेता मौजूद रहे।

See also  भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक महिला समेत 3 की मौत, एक गंभीर

Related Articles

Leave a Reply