छत्तीसगढ़

परिवार के साथ दंतेवाड़ा पहुंचे महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

दंतेवाड़ा। क्रिकेट के महान खिलाड़ी भारत रत्न सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ छत्तीसगढ़ बस्तर आगमन पर माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा, SP शलभ सिन्हा, एसडीएम ऋषिकेश तिवारी व विपिन दुबे सहित अन्य अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर सपरिवार दंतेवाड़ा पहुंचे हैं। यह उनका पहला बस्तर विजिट है। यहां वे बल्ला थामकर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलेंगे। सारी कवायद इसलिए ताकि नक्सलमुक्त बस्तर को अब खेलकूद जैसी गतिविधियों से विकास को उस मुकाम तक पहुंचाया जाए, जिससे यह वैश्विक पटल पर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेर सके।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

बता दें कि सचिन तेंदुलकर दंतेवाड़ा जिले के ग्राम छिंदनार में मानदेशी फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और जिले में चल रही खेल गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे और बल्ला थामकर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलेंगे। इस योजना के तहत दंतेवाड़ा में 50 खेल मैदान विकसित किए जाने हैं, जिनमें से 25 मैदानों का निर्माण का काम जारी है। सचिन तेंदुलकर संस्था के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर काम की प्रगति की जानकारी लेंगे और खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी देंगे।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

दौरे से पहले खिलाड़ियों से बातचीत
अपने दौरे के दौरान वे स्थानीय बच्चों, खिलाड़ियों और शिक्षकों से भी बातचीत करेंगे। वे खिलाड़ियों को प्रेरित करेंगे और आधुनिक खेल प्रशिक्षण के तरीकों पर मार्गदर्शन देंगे. वॉलीबॉल, खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा. साथ ही स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

सचिन तेंदुलकर के आगमन को बस्तर क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. इससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी और खेल गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है. वहीं, उनके दौरे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी सामने आई है. कांग्रेस ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कुछ कार्यक्रमों में बदलाव और रद्द होने की बात कही है. कांग्रेस के मुताबिक, यह राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

हालांकि, प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. ग्रामीणों में सचिन तेंदुलकर को देखने और उनसे मिलने को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply