छत्तीसगढ़

आवारा कुत्तों का आतंक: एक ही दिन में कई लोगों पर किया हमला, बच्चों समेत 16 पहुंचे अस्पताल

तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह आवारा और संदिग्ध रूप से पागल कुत्तों ने जमकर आतंक मचाया। कुत्तों ने एक के बाद एक कई लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, कुत्तों ने नगर क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों भथरी और पचबहरा में भी लोगों पर हमला किया। हमलों के बाद अब तक बच्चों समेत 16 घायल लोग तखतपुर से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अनुसार गुरुवार को कुल 16 लोग कुत्तों के काटने की शिकायत लेकर पहुंचे। सभी को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। वहीं जिन मरीजों के घाव गंभीर थे, उन्हें सीरम (Serum) देने की आवश्यकता थी, लेकिन अस्पताल में सीरम उपलब्ध नहीं होने के कारण केवल इंजेक्शन लगाकर उन्हें भेज दिया गया।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

कुत्तों को अभी तक नहीं पकड़ा गया

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी तक हमलावर कुत्तों को काबू में नहीं किया जा सका है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस घटना में एक से अधिक आवारा कुत्ते शामिल हैं, जो लगातार इलाके में घूमकर लोगों को निशाना बना रहे हैं।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

डॉक्टर राज किरण शर्मा ने बताया कि गुरुवार को आए सभी 16 मरीजों का इलाज कर एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई है। प्रशासन और स्थानीय लोगों में लगातार बढ़ते कुत्तों के हमलों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply