छत्तीसगढ़

बालोद जिले में बीते 13 घंटों में दो सड़क हादसे, ट्रक की चपेट में आने से दो युवक समेत 7 वर्षीय बच्चे की मौत

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल पैदा कर दिया। दोनों घटनाओं में पुलिस ने संबंधित ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। पहली घटना शनिवार शाम करीब 5:30 बजे की है।

रनचिरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत धमतरी-गुंडरदेही मुख्य मार्ग पर अरमरीकला-पिकरीपार के पास महाराष्ट्र पासिंग एक ट्रक ने 7 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया।

See also  रायपुर में सड़क हादसा : यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 यात्री घायल

करीब साढ़े तीन घंटे तक सड़क जाम

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने उचित मुआवजे, स्पीड ब्रेकर निर्माण और चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर करीब साढ़े तीन घंटे तक सड़क जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद यातायात बहाल किया गया।

दोनों युवकों की मौके पर ही मौत

वहीं दूसरी घटना रविवार सुबह डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के लोहरा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर हुई। अछोली के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

See also  बच्चों की कस्टडी मां को मिलने से पिता 132 केवी टावर पर चढ़ा

बताया जा रहा है कि ट्रक डौंडीलोहारा से राजनांदगांव की ओर जा रहा था, जबकि दोनों युवक विपरीत दिशा से आ रहे थे।

दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी

हादसे के बाद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक दूर जा गिरे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है और प्रशासन ने सड़क सुरक्षा उपायों को सख्त करने के संकेत दिए हैं।

See also  40 साल की महिला के साथ 25 साल के युवक ने लगाई फांसी, इलाके में मचा हड़कंप 

Related Articles

Leave a Reply