छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: फर्जी सीम एक्टीवेट करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : ग्राहक के बिना जानकारी के उसके नाम से फर्जी सीम एक्टीवेट करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार। साइबर टीम जांजगीर तथा चांपा पुलिस की कार्यवाही।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सायबर सेल जांजगीर चांपा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी सूरज विश्वास एयरटेल कंपनी में रिटेलर का काम करता है। चांपा के कोरवापारा सूरज टेलीकाम के नाम से दुकान लगाता हैै, और एयरटेल का सीम बेचता है साथ ही अन्य कंपनीयो का रिचार्ज भी करता है। जिसे एयर टेल कंपनी से पीओएस नम्बर जारी हुआ था कि आरोपी ने कम किमत के सीम को अधिक किमत में बेचने के लालच में गांव ईलाको में रहने वाले लोगों का आधार, आईडी का उपयोग कर अपने एजेंट आरोपी सुरेन्द्र कुमार बर्मन पिता रतन लाल बर्मन निवासी धनगांव भाठापारा पामगढ के साथ मिलकर उक्त भोली-भाली जंनता के बिना जानकारी के स्वयं लाभ लेने के लिये उनके नाम से 10 अलग-अलग फर्जी तरिके से मोबाईल नम्बर (सीम कार्ड) जारी कर धोखाघडी किया है। सायबर सेल जांजगीर की टीम के द्वारा जांच के बाद दोनों आरोपियेा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किये. दोनों आरोपियो से फर्जी सीम जारी करने में उपयोग में लाये गये मोबाईल एवं पीओएस कोड नम्बर व बायमैट्रिक डिवाईस एवं मोबाईल को जप्त कर दोनों आरोपियो को आईटी एक्ट एवं टेलीकांम अधि0 तथा 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

See also  मौत के साए में पढ़ाई: जर्जर स्कूल भवनों में बैठने को मजबूर बच्चे, कई शासकीय स्कूलों का खस्ताहाल

धोखाधड़ी जैसे मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदूमणि सिदार के मार्गदर्शन में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साबयर टीम जांजगीर के साथ प्रकरण के आरोपी को उसके घर से पकड़ा।  पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फर्जी पीओएस नम्बर का उपयोग कर लाभ पाने के लिये अपने एजेन्ट के माध्यम से ठगी किये। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

See also  इन बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

Related Articles

Leave a Reply