छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका : नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत पार्षदों ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह…

सारंगढ़-बिलाईगढ़. छत्तीसगढ़ में फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. नगर पंचायत भटगांव के निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कांग्रेस के पार्षदों ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. पूर्व एल्डरमेनों ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक, उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को व्हाट्सएप पर अपना इस्तीफा भेजा है.

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

विधायक ने जनप्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार का लगाया था आरोप

बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे ने भटगांव में चक्काजाम किया था. उन्होंने भटगांव के जनप्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. इससे आहत होकर कांग्रेस पार्टी से नगरपंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों ने इस्तीफा दिया है. इन नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें भी तेज हो गई है.

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

Related Articles

Leave a Reply