छत्तीसगढ़

सीएफ जवान ने किराए के मकान में की आत्महत्या : पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम, चुनाव ड्यूटी से लौटा था घर

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सपना पिंक सिटी कॉलोनी में रविवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। रायपुर में पदस्थ छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CF) के एक जवान ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद ठाकुर (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जागेश्वर प्रसाद ठाकुर सीएफ की 10वीं बटालियन में 2009 से पदस्थ थे। वे हाल ही में पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी कर वापस लौटे थे और पांच दिनों के अवकाश पर धमतरी आए हुए थे। वे पिछले 9 वर्षों से सपना पिंक सिटी में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रहे थे।


​घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। मृतक के छोटे भाई त्रिभुवन ठाकुर ने बताया कि रविवार शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी घर से निकलकर थाने चली गई थी। इसी दौरान अनहोनी की आशंका होने पर जब परिजनों ने घर पहुंचकर देखा, तो दरवाजा अंदर से बंद था। पीछे के रास्ते से देखने पर जागेश्वर फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया।

See also  झीरम घाटी हमले और भीमा मंडावी हत्याकांड का मास्टरमाइंड हार्डकोर नक्सली विनोद की कोरोना से मौत, NIA-छग ने रखा था 15 लाख का इनाम


​घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान के सहयोग से शव को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।


​मूलतः बालोद जिले के ग्राम भटगांव निवासी जागेश्वर के इस आत्मघाती कदम से उनके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरी कॉलोनी में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply