छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

ड्राइवर से अमर्यादित भाषा में बात करने वाले कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह निलंबित

एसडीएम और जिला कलेक्टर के प्रति अशोभनीय शब्दों का प्रयोग और चालक को प्रताड़ित करने का आरोप

आखिरकार जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह को निलंबन का दंश भोगना ही पडा । जैसा कि सभी जानते हैं कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह जल संसाधन विभाग के द्वारा अपने ड्राइवर शशिकांत साहू को मोबाइल फोन के द्वारा अत्यंत अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दंतेवाड़ा स्थानांतरण की धमकी बार-बार दी गई साथ ही गाली-गलौज करते हुए बार-बार एसडीएम सुमीत बघेल और जिला कलेक्टर को भी घटिया शब्दों का प्रयोग किया। यह आडियो 12 मई को अकलतरा से लेकर पूरे प्रदेश में सनसनी बन गया था और इस मामला 13 मई को सारे अखबारों की सुर्खियां बन गई थी जिससे जिला प्रशासन की किरकिरी हो रही थी और प्रशासन की छवि धूमिल हो रही थी । इस बात को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर ने आडियो वायरल होते ही जांच टीम गठित कर दी थी और जांच प्रतिवेदन आते ही उसमें कदाचरण सिविल सेवा अधिनियम का दोषी पाए जाने पर निलंबन कर दिया गया है और अब शशांक सिंह को निलंबन अवधि में प्रदेश मुख्यालय रायपुर में रहना होगा । इस बीच उन्हें जीवन यापन के लिए वेतन का आधा हिस्सा शासन द्वारा देय होगा ।

See also  जांजगीर: .....जिल्लत भरी राहों से गुजरकर यहां करना होता है अंतिम संस्कार…देखें वीडियो…

Related Articles

Leave a Reply