छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

नहर किनारे मिली युवक की लाश, पास ही पड़ी थी महुआ शराब, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कोटमीसोनार के क्रोकोडायल पार्क के पीछे नहर के किनारे एक युवक का मृत अवस्था में शव पड़ा मिला है जिसकी पहचान लक्ष्मी नारायण ओगरे 35 वर्ष निवासी ठडगा बहरा के रूप में हुई है। आशंका है कि पड़ रही तेज धूप के कारण मौत हुई होगी,वही मृतक के पास से महुआ शराब थैले मे मिला है।

See also  पेंशनरों की हुंकार : “दोहरी नीति बंद करो, पेंशनरों को उनका अधिकार दो”

कोटमीसोनार पुलिस टीम सहायता केंद्र से मिली जानकारी अनुसार,, ग्रामीणों ने सूचना दी कि किसी व्यक्ति का मृत अवस्था में शव पड़ा हुआ है ,घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी शुरू की जहां बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम ठडगा बहरा निवासी के रूप में पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई।

See also  शराब के विवाद में बेटे को उतारा मौत के घाट, कलयुगी पिता और भाई ने की युवक की हत्या

मृतक लक्ष्मी नारायण ओगरे की मां मौके पर पहुंची और पुलिस को बताया कि वह दो दिन पहले बिलासपुर जाने की बात कहते हुए घर से निकला था। मृतक के दो बच्चे है रोजी मजदूरी का काम करता था।

पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है,आशंका है कि तेज धूप के कारण उसकी मौत हो गई हो ,युवक के थैले से महुआ शराब भी मिला है अधिक शराब पीने से मौत तो नहीं हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत किस कारण हुई है वजह सामने आ पाएगा।

See also  गर्मी से राहत पाने तालाब में नहाने उतरे थे तीन भाई, डूबने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Related Articles

Leave a Reply