छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर बुरी तरह झुलसे, मची अफरा तफरी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा क्षेत्र स्थित रायगढ़ इस्पात प्लांट में मंगलवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट के फर्नेस के पंचर होने से निकली गर्म सामग्री की चपेट में आने से तीन मजदूर आंशिक रूप से झुलस गए।

हादसे के तुरंत बाद प्लांट प्रबंधन ने घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि सभी घायल मजदूरों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। 

See also  बाल संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़ 11 अपचारी बालक फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद प्लांट प्रबंधन और पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

See also  अटल आवास का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, राजनांदगांव में फर्जी निगम कर्मचारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Related Articles

Leave a Reply