छत्तीसगढ़

सराफा महासम्मेलन 28 जून को : प्रदेशभर के व्यापारी होंगे एक मंच पर, व्यापार के भविष्य पर होगा मंथन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सराफा कारोबार से जुड़े व्यापारियों के लिए 28 जून का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले सराफा महासम्मेलन में प्रदेशभर के सराफा व्यापारी, उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ और जनप्रतिनिधि एक मंच पर जुटेंगे। सम्मेलन में सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, उद्योग की वर्तमान स्थिति, भविष्य की संभावनाओं और कारोबारियों के सामने मौजूद चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

See also  प्रेम विवाह की सजा मौत! पिता-चाचा और बड़े पिता ने मिलकर कर दी बेटी की हत्या

महासम्मेलन का मुख्य केंद्र बिंदु छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क तथा स्वर्णकला बोर्ड के गठन को लेकर रहेगा। इसके साथ ही सराफा उद्योग के विकास, व्यापारिक सुविधाओं के विस्तार और रोजगार के नए अवसरों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

सम्मेलन में बदलते व्यापारिक नियमों, सुरक्षा व्यवस्था, हॉलमार्किंग, गुणवत्ता मानकों और बाजार में तेजी से आ रहे बदलावों को लेकर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही व्यापारी वर्ग अपनी समस्याओं और सुझावों को संगठित रूप से सरकार तक पहुंचाने की रणनीति भी तैयार करेगा।

See also  "नशे में धुत दूल्हे को दुल्हन ने किया रिजेक्ट, मुस्कान के फैसले की देशभर में चर्चा"

कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू सहित कई जनप्रतिनिधियों और सराफा संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। आयोजकों का मानना है कि, यह महासम्मेलन सराफा उद्योग को नई दिशा देने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ को जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

See also  महतारी वंदन योजना में फिर से जुड़ेंगे नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कब से खुलेगा पोर्टल…

व्यापारियों को उम्मीद है कि, सम्मेलन से निकलने वाले सुझाव और निर्णय उद्योग के विकास को नई गति देंगे तथा प्रदेश में सराफा कारोबार को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply