छत्तीसगढ़रायपुर

त्योहारी सीजन में दर्जनों प्रमुख ट्रेनें 17 नवंबर तक रद, साउथ बिहार और उत्कल का रूट बदलेगा

रायपुर। आगामी महीनों में रेल यात्रियों के लिए सफर करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत कंसबहाल और धारुआडीही रेल खंड के बीच आधारभूत संरचना (अधोसंरचना) विकास एवं ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य प्रस्तावित है। रेल संरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से रेलवे ने जुलाई से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस निर्णय का सीधा असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रूट से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों पर पड़ेगा।

चिंता की बात यह है कि इस अवधि के दौरान रक्षाबंधन, दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। इन अवसरों पर ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है, और ट्रेनों के रद होने या उनके मार्ग में बदलाव होने से लाखों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान यात्रियों के पास यात्रा के अन्य विकल्प भी काफी सीमित हो जाएंगे।

हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद

रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (17005/17006) और टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (18109/18110) निर्धारित तिथियों पर पूरी तरह से रद रहेंगी। इसके अलावा, 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस को राउरकेला में समाप्त किया जाएगा और राउरकेला से दुर्ग के बीच यह रद रहेगी। इसी प्रकार, 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस दुर्ग के बजाय राउरकेला से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी।

See also  कोरबा में नशे में धुत चालक ने दौड़ाई बस, डिक्की में मिलीं 11 बकरियां

उत्कल, साउथ बिहार का रूट बदला

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (18478) और आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (13288) कुछ विशिष्ट तिथियों पर अपने नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित रूट से संचालित की जाएंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के परिचालन की अद्यतन जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। त्योहारों के मौसम में लगातार हो रहे इस बदलाव से आम लोगों की परेशानी बढ़ना तय है।

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत कंसबहाल और धारुआडीही रेल खंड के मध्य अधोसंरचना विकास कार्य किया जाना है। इसके चलते रेल संरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लिए जा रहे इस ब्लाक के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रूट से गुजरने वाली कई यात्री गाड़ियां प्रभावित रहेंगी, जिसमें हैदराबाद-रक्सौल, टाटानगर-इतवारी सहित कई प्रमुख ट्रेनें पूरी तरह या आंशिक रूप से रद रहेंगी, जबकि कुछ के मार्ग बदले गए हैं।

See also  मरीजों की मौत के बाद डी.डी. हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही सील करने का आदेश जारी

ये गाड़ियां इन तिथियों में रद रहेगी

17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस

  • जुलाई: 02, 09, 16, 23, 30
  • अगस्त: 06, 13, 20, 27
  • सितंबर: 03, 10, 17, 24
  • अक्टूबर: 01, 08, 15, 22, 29
  • नवंबर: 05, 12

17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस

  • जुलाई: 05, 12, 19, 26
  • अगस्त: 02, 09, 16, 23, 30
  • सितंबर: 06, 13, 20, 27
  • अक्टूबर: 04, 11, 18, 25
  • नवंबर: 01, 08, 15

18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस

  • जुलाई: 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31
  • अगस्त: 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25, 28
  • सितंबर: 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25, 29
  • अक्टूबर: 02, 06, 09, 13, 16, 20, 23, 27, 30
  • नवंबर: 03, 06, 10, 13, 17

बीच में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ियां

13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: जुलाई (02, 09, 16, 23, 30), अगस्त (06, 13, 20, 27), सितंबर (03, 10, 17, 24), अक्टूबर (01, 08, 15, 22, 29) तथा नवंबर (05, 12) को राउरकेला स्टेशन में समाप्त होगी तथा राउरकेला से दुर्ग के बीच रद रहेगी।

See also  घर में सोलर पैनल लगाने के दौरान दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 2 टेक्निशियन की मौत

13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस : जुलाई (03, 10, 17, 24, 31), अगस्त (07, 14, 21, 28), सितंबर (04, 11, 18, 25), अक्टूबर (02, 09, 16, 23, 30) तथा नवंबर (06, 13) को यह गाड़ी दुर्ग के बजाय राउरकेला स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा दुर्ग से राउरकेला के बीच रद रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां

18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस: जुलाई (02, 09, 16, 23, 30), अगस्त (06, 13, 20, 27), सितंबर (03, 10, 17, 24), अक्टूबर (01, 08, 15, 22, 29) तथा नवंबर (05, 12) को ऋषिकेश से छूटने वाली यह ट्रेन अपने नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर पुरी जाएगी।

13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: जुलाई (06, 13, 20, 27), अगस्त (03, 10, 17, 24, 31), सितंबर (07, 14, 21, 28), अक्टूबर (05, 12, 19, 26) तथा नवंबर (02, 09, 16) को आरा से चलने वाली यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग व्हाया कांड्रा-सीनी (टाटानगर-गमहारीया छोड़कर) मार्ग से दुर्ग आएगी।

Related Articles

Leave a Reply