छत्तीसगढ़
सेंट्रल जेल में ‘चमकती टाइल्स’ बनी कैदियों के लिए काल ? फिसलन से एक और कैदी की मौत

बिलासपुर। बिलासपुर केंद्रीय जेल के भीतर कैदियों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं, जहाँ महज पखवाड़े भर के भीतर फिसलने से हुई दूसरी मौत ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है। 29 जून को पैर फिसलने के कारण एक कैदी की जान गई थी, वहीं आज 73 वर्षीय आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी सोकराम साहू तिफरा निवासी,की पैर फिसल कर गिरने से मौत हो गई। जेल प्रबंधन द्वारा सुरक्षा के तमाम दावों के बीच बार-बार हो रही ऐसी दुर्घटनाएं न केवल जेल की लचर व्यवस्था की पोल खोल रही हैं।




