छत्तीसगढ़
रायपुर में दर्दनाक हादसा: डैम में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत

रायपुर। रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मछली पकड़ने गए एक युवक की डैम में डूबने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जशपुर निवासी 30 वर्षीय आशीष टोप्पो के रूप में हुई है। आशीष उरला स्थित एक निजी इस्पात कंपनी में मजदूरी करता था। वह अपने साथियों के साथ बेंद्री डैम में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद पथरीडीह पुल के पास से युवक का शव बरामद किया गया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।




