छत्तीसगढ़

बस्तर घूमने निकली राइडर की हादसे में मौत : जगतरा घाटी में ट्रेलर की चपेट में आई रिद्धि ठक्कर, वाहन की तलाश में पुलिस

धमतरी। महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ बाइक राइड पर निकली 23 युवतियों के समूह में शामिल 24 वर्षीय राइडर रिद्धि ठक्कर की जगतरा घाटी में सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि समूह में करीब 20 बाइक और एक कार शामिल थी। सभी रायपुर से बस्तर क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जगतरा घाटी के पास रिद्धि ठक्कर हादसे का शिकार हो गईं।

जानकारी के मुताबिक रिद्धि ठक्कर मुंबई के कांदिवली वेस्ट की रहने वाली थीं और बाइक राइडिंग की शौकीन थीं। हादसा इतना गंभीर था कि उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद अन्य बाइक राइडर्स ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे के कुछ घंटे पहले ही रिद्धि ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर ‘Let’s Explore Bastar’ लिखा था। 

See also  छत्तीसगढ़: प्रेमी को चाकू गोद कर उतारा मौत के घाट....बाईक सवार तीनों आरोपी दबोचे गये
Mumbai rider dies in Jagtara Ghati accident

घटना की सूचना मिलने पर धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि उन्हें फोन से सूचना मिली थी कि मुंबई के कांदिवली वेस्ट निवासी रिद्धि ठक्कर का एक्सीडेंट हुआ है और मदद की जरूरत है। महापौर के अनुसार घायल युवती को अस्पताल लाया गया था, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि युवती किसी ट्रेलर के पहिए की चपेट में आई थीं। दूसरे राज्य की निवासी होने के कारण परिवार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

मृतका का शव जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है। जगतरा घाटी के घुमावदार मार्ग पर हुए हादसे ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

See also  16 साल की नाबालिग हुई गर्भवती, अधीक्षिका ने कराया गर्भपात; फिर ऐसे हुआ खुलासा

Related Articles

Leave a Reply