छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

अपनी ही कोटवारी जमीन के लिए कलेक्टर-तहसील कार्यालय के चक्कर, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

जांजगीर चांम्पा। जांजगीर-चांपा जिले के नावागढ़ ब्लॉक के बरभाठा गांव से एक महिला ने अपनी ही कोटवारी जमीन और कोटवारी के काम को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। बरभाठा निवासी रुचिबाई का कहना है कि उनके पति कई वर्षों तक गांव में कोटवारी का काम करते थे। करीब 13 साल पहले सड़क हादसे में पति की मौत के बाद रुचिबाई को कोटवारी का काम मिला और वह करीब 13 वर्षों से यह जिम्मेदारी निभाती आ रही थीं।

रुचिबाई का आरोप है कि अब नावागढ़ तहसीलदार ने उनके जेठ मेलादास को कोटवारी का काम सौंप दिया है। महिला ने आरोप लगाया कि इसके पीछे दो लाख रुपये के लेन-देन की बात सामने आई है। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

रुचिबाई का यह भी कहना है कि मामला न्यायालय में लंबित होने के बावजूद उनके पक्ष को सुने बिना एकतरफा फैसला लिया गया। महिला का आरोप है कि तहसील कार्यालय के चक्कर काटने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है।

रुचिबाई ने मीडिया के सामने अपनी परेशानी बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि छोटे-छोटे बच्चों के साथ परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इन गंभीर आरोपों की जांच कर पीड़ित महिला को क्या राहत देता है।

Related Articles

Leave a Reply