छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

डिप्टी सीएम अरुण साव ने ली समीक्षा बैठक, नालंदा परिसर, सड़क और जल जीवन मिशन के काम में तेजी के निर्देश

जांजगीर-चांपा कलेक्ट्रेट में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले की विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने और अधूरे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने जांजगीर और सक्ती में नालंदा परिसर का काम समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों और गड्ढों की तत्काल मरम्मत, नगरीय निकायों के कार्यों में तेजी और जल जीवन मिशन की हैंडओवर योजनाओं का सुचारू संचालन एवं रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा।

समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए विकास कार्यों को समय पर पूरा करने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

See also  अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ़्तार कार, दो युवकों की मौत

Related Articles

Leave a Reply