छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

डबरी में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के मूलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया झूलन में एक दुखद हादसा सामने आया है। बस्ती स्थित डबरी में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान रामकुमार कश्यप, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक डबरी में डूब गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई। हादसे की सूचना मिलते ही मूलमुला थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  भोजली स्पर्धा: 300 महिलाओं व बच्चों ने लिया हिस्सा, 35 प्रतिभागी हुए सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply