छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में भीषण सड़क हादसा : कार और बुलेट की हुई जोरदार टक्कर, सहायक सचिव की मौत, दूसरा घायल

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दंतेवाड़ा-बैलाडीला मार्ग पर कुमाहाररास के पास तेज रफ्तार वेन्यू कार और बुलेट के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बुलेट सवार एक सहायक सचिव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार दूसरे सहायक सचिव गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच की है। वेन्यू कार बैलाडीला से दंतेवाड़ा की ओर आ रही थी, जबकि बुलेट सवार दंतेवाड़ा से बैलाडीला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुमाहाररास के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बुलेट सवार धनीकारक निवासी सहायक सचिव रमेश मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके साथ मौजूद दूसरे सहायक सचिव वीरेन सेठिया गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई है।

See also  बेटे ने पिता के कहने पर अपनी ही माँ को करंट लगाकर फावड़ा से की हत्या, चन्द घण्टो में पकड़ा आरोपियों को

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और हादसे के कारण बाधित हुए यातायात को व्यवस्थित कराया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल वीरेन सेठिया को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने मृतक सहायक सचिव रमेश मरकाम के शव को भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पंचनामा के लिए अस्पताल भेज दिया है। हादसे के कारणों और दुर्घटना की परिस्थितियों को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply