छत्तीसगढ़

नवरात्रि पर रेलवे की सौगात : डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, श्रद्धालुओं को भीड़ से बचने का मिलेगा विकल्प

रायपुर। नवरात्रि के दौरान मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले नवरात्रि मेले को देखते हुए डोंगरगढ़ स्टेशन पर 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को दोनों दिशाओं में दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मेमू ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव किया गया है।

रेलवे के मुताबिक गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर का विस्तार रायपुर तक किया जाएगा। वहीं रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू को गोंदिया तक चलाया जाएगा। श्रद्धालुओं की अतिरिक्त आवाजाही को देखते हुए डोंगरगढ़ और दुर्ग के बीच मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का संचालन भी किया जाएगा। इससे रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया समेत आसपास के क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को रेल से डोंगरगढ़ पहुंचने के ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

See also  छत्तीसगढ में स्मार्ट मीटर बना जनता का सिर दर्द, झोपड़ी में रहने वालों के आ रहे 1500 रुपये तक के बिल

इन एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा डोंगरगढ़ में स्टॉपेज
नवरात्रि मेले के दौरान जिन एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है, उनमें शामिल हैं—

  1. 20843/20844 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस
  2. 20845/20846 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस
  3. 12851/12852 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस
  4. 12849/12850 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस
  5. 12771/12772 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस

इन सभी ट्रेनों का डोंगरगढ़ स्टेशन पर दोनों दिशाओं में दो मिनट का अस्थायी ठहराव रहेगा।

सुबह से रात तक अलग-अलग समय पर मिलेगी कनेक्टिविटी
रेलवे की इस व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को दिन के अलग-अलग समय पर डोंगरगढ़ आने-जाने के लिए ट्रेन सुविधा मिलेगी। बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस रात 9:56 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी, जबकि वापसी दिशा की ट्रेन सुबह 5:40 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस दोपहर 12:16 बजे और चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस सुबह 10:18 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी। बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस का आगमन दोपहर 2:36 बजे, जबकि पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस सुबह 11:58 बजे होगा।

See also  जांजगीर-चांपा: सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

वहीं सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस सुबह 10:46 बजे और रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस शाम 6:30 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply